पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था चोर, लावारिस छोड़ी बाइक

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था चोर, लावारिस छोड़ी बाइक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसिंहनगर| बुधवार को दिन दहाड़े चोरी हुई बाइक पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद कर ली। हालांकि चोर पकड़ में नहीं आया। पुलिस का मानना है कि बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद होने का पता चलने पर चोर ने 11 टीके फाटक के पास बाइक लावारिस छोड़ दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई रतिराम ने बाइक को बरामद कर भजनलाल निवासी 74 एनपी को सौंप दी। एएसआई ने बताया कि बाइक चोरी की सूचना मिलने पर उसकी तलाश की जा रही थी। गश्त के दौरान गुरुवार को बाइक बरामद हुई। चोर की तलाश की जा रही है। यह बाइक दशमेश पैट्रोल पंप के पास से दिन में चोरी हो गई थी।

खबरें और भी हैं...