पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस कमेटी सचिव 20 को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे श्रीगंगानगर

कांग्रेस कमेटी सचिव 20 को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे श्रीगंगानगर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से निर्धारित कार्यक्रम ‘‘मेरा बूथ मेरा गौरव’’ के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सह प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन तीन दिवसीय दौरे पर 20 मई को श्रीगंगानगर आएंगे। तीन दिनों के दौरान वे जिले का दौरा कर छह विधानसभाओं में बैठक लेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष सहारण ने बताया कि काजी मोहम्मद निजामुद्दीन 20 मई सुबह 7 बजे सराय रोहिल्ला से श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। इसके बाद 10 बजे सादुलशहर, शाम 4 बजे श्रीगंगानगर, 21 मई को 10 बजे श्रीकरणपुर, शाम 4 बजे रायसिंहनगर, 22 मई को सुबह 10 बजे अनूपगढ़, शाम 4 बजे सूरतगढ़ विधानसभावार बैठक करेंगे।

खबरें और भी हैं...