पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रायसिंहनगर : दिनदहाड़े बाइक चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

रायसिंहनगर : दिनदहाड़े बाइक चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसिंहनगर| दशमेश पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को दोपहर करीब 12:21 बजे चोर बाइक चोरी कर ले गया। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोर की फुटेज कैद हुई है। हालांकि अभी तक बाइक चोर का पता नहीं चला है। जानकारी अनुसार गांव 74 एनपी निवासी भजनलाल बाइक पेट्रोल पंप के पास छाया में पार्किंग कर थोड़ी ही दूर एक होटल पर काम कर रहा था। दोपहर में जब उसने देखा तो बाइक गायब थी। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बाइक चोरी होने का पता चला। बाइक मालिक ने पुलिस थाना में इस संबंध में सूचना दी है।

खबरें और भी हैं...