पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व विधायक दौलतराज के भाई की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने किया हत्या का मुकदमा

पूर्व विधायक दौलतराज के भाई की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने किया हत्या का मुकदमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसिंहनगर| पूर्व विधायक दौलतराज के भाई भूपेश की करीब पांच माह पूर्व हुई संदिग्ध मृत्यु के मामले में अब हत्या का मामला दर्ज हुआ है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक भूपेश नायक की प|ी सरोज ने इस्तगासा में बताया कि उसके पति को सुखविंद्रसिंह उर्फ सुखा, दौलतराम कुलडिय़ा, रविंद्र व एक गाड़ी चालक श्रीगंगानगर में भोग पर जाने का कहकर 21 जनवरी को घर से ले गए थे। आरोप है कि रात्रि करीब 9 बजे उसके पति के फोन से बात हुई तो बताया कि भूपेश को देर रात्रि छोड़ देंगे। इसके बाद रात्रि करीब 11:30 बजे जब दुबारा फोन किया तो फोन काट दिया। सुबह पड़ोसियों ने बताया कि भूपेश नहर किनारे पड़ा है। जब वहां से उठाकर परिजन अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सरोज का आरोप है कि उक्त आरोपियों ने उसके पति की हत्या कर शव घर के नजदीक डाल दिया। मामले की जांच डीएसपी आनंद प्रकाश स्वामी को सौंपी गई है। बता दें कि इस मामले में डीएसपी श्रीकरणपुर ने भी पूर्व में जांच की थी। लेकिन लम्बे समय के बाद भी परिजनों को न्याय नहीं मिलने पर अदालत का सहारा लिया है।

खबरें और भी हैं...