रायसिंहनगर| माकपा की बैठक रविवार को समेजा में लिखमाराम की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक जून को प्रस्तावित बूथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। पार्टी के जिला सचिव कालू थोरी ने बैठक में कहा कि माकपा जनता को नया विकल्प देगी। माकपा श्रीगंगानगर जिले के अलावा पूरे राजस्थान में किसान, मजदूर व आम जनता के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन किए हैं। सरकार से आम जनता की मांगों को पूरा करने का पार्टी ने काम किया है। माकपा ने कर्ज माफी के लिए भी संघर्ष किया है। उन्होंने बताया कि बैठक में स्वरूप नायक, चंदूराम नायक, शांति स्वरूप, बीकरसिंह , रामेश्वर जनागल, सुखदेवसिंह, पूर्णासिंह , पालसिंह, बालकिशन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।