पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय स्वास्थ्य दल का सघन टीकाकरण सर्वे, श्रीगंगानगर बेहतर जिलों में शामिल

केंद्रीय स्वास्थ्य दल का सघन टीकाकरण सर्वे, श्रीगंगानगर बेहतर जिलों में शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| देश में संपूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आईटीएसयू की टीम ने जिले के सादुलशहर व रायसिंहनगर में सीएचसी, पीएचसी, सबसेंटर एवं गांवों सहित श्रीगंगानगर शहरी क्षेत्र में सर्वे किया। राज्य के चार जिलों को सर्वे के लिए केंद्रीय स्तर पर चयनित किया गया है। इनमें टीकाकरण में दो उच्च प्रदर्शन एवं दो निम्न प्रदर्शन वाले जिले हैं। हमारा श्रीगंगानगर जिला बेहतर प्रदर्शन के कारण चयनित हुआ और टीम यहां पहुंची। हमारे जिले के साथ टोंक भी शामिल है। वहीं दो अन्य जिलों में भरतपुर व जैसलमेर हैं। केंद्र की टीमें अन्य राज्यों में इसी तरह सर्वे करने में जुटी हैं। जिला टीकाकरण प्रभारी आरसीएचओ डॉ. वीपी असीजा ने बताया कि पांच दिन में टीमों ने रायसिंहनगर की गंगूवाला और सादुलशहर की लालगढ़ पीएचसी एवं इनके अधीन आने वाले सब सेंटरों व तीन-तीन गांवों का सर्वे किया। टीम जिला मुख्यालय पर झुग्गी-झोपड़ियों में भी पहुंची। इस दौरान टीम सदस्य चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व लाभार्थियों से मुखातिब हुए। टीम ने टीकाकरण संबंधी समस्याओं, समाधान व बेहतर कार्य को लेकर तथ्य जुटाए।

खबरें और भी हैं...