रईया | गत शाम सरकारी स्कूल लेक्चरर यूनियन की जिला बाॅडी में तहसील बाबा बकाला के अंतर्गत एक विशेष बैठक का आयोजन लेक्चरार अमन शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सरकारी स्कूल लेक्चरर यूनियन की जिला बाडी में तहसील बाबा बकाला के चुनाव करवाया गया। इसमें तहसील बाबा बकाला के समूह लेक्चरार ने भाग लिया। चुनाव में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल जलालउसमां के लेक्चरर भजन सिंह को तहसील बाबा बकाला का अध्यक्ष तथा सुखविंदरजीत सिंह चाहल (ब्यास) को वरिष्ठ-उपाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर लेक्चर रणजीत सिंह,गुरिन्दर जीत सिंह,गुरबीर सिंह,दर्शन सिंह,जतिंदर पाल सिंह, अमन शर्मा, सुखदेव सिंह तथा डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रधान अश्विनी अवस्थी मौजूद थे।