हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
रईया | थाना वैरोवाल व थाना चोहला साहिब की पुलिस ने हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जबकि एक व्यक्ति फरार होने में कामयाब हो गया। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना वैरोवाल के प्रभारी एसआई गुरमिंदर सिंह ने पुल नहर नागोके घराट नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। जिस दौरान उन्होंने रविंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी वैरोवाल को काबू कर उससे 60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसी प्रकार थाना चोहला साहिब के थाना प्रभारी एसआई सुखराज सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान डेरा राधा स्वामी सत्संग के नजदीक से गुरजंट सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी खेमकरण को काबू कर लिया जबकि जसकरन सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी वल्टोहा वहां से भागने में सफल हो गया। पकड़े गए नौजवान से 520 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद फरार हुए नौजवान की तलाश लिए छापेमारी की जा रही है।