फ्यूचर मेकर लीडरों ने रईया में डाॅ. भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाई
आज दोपहर फ्यूचर मेकर टीम की ओर से कस्बा रईया के 13-13 रेस्टोरेंट में संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव अम्बेडकर का जन्म दिन पूरी श्रद्धा तथा उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सविंदर सिंह छज्जलवड्डी ने डाॅ. अम्बेडकर के जीवन पर रोशनी डालते हुए उनकी प्राप्तियों तथा संघर्षमय जीवन से शिक्षा ग्रहण करने की बात कही। इस अवसर पर कम्पनी के पंजाब के मुख्य लीडर श्री प्रभदयाल शर्मा का मुख्यातिथि के तौर पर भव्य स्वागत किया गया। उनके अलावा सरवण सिंह, विशाल शर्मा, विलियम मसीह, सरवण सिंह, वंदना, सरबजीत सिंह निज्जरपुरा, सूबेदार सुखदेव सिंह, सूबेदार हरजीत सिंह, लखविंदर सिंह सहित भारी गिनती में फ्यूचर मेकर लाईफ केयर कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर तथा मेहमान मौजूद थे।