कस्बा रईया के श्री बावा लाल दयाल मंदिर में बावा जी के पांचवें मूर्ति स्थापना दिवस को लेकर दो दिवसीय समागम धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। पुजारी अरुण कुमार की ओर से पूरी विधि-विधान के अनुसार पूजन कर श्री रामायण जी का पाठ किए गए। विशेष तौर पर पहुंचे महाराज श्री बालकी दास जी का संगत ने खूब स्वागत किया। हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति डाल कर यज्ञ का समापन करवाया। साथ ही कन्या पूजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। विशेष तौर पर भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन गुरविंदर पाल सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केके शर्मा, पहलवान चरणजीत सिंह, प्रमोद कालिया, नगर पंचायत रईया की उपाध्यक्ष बीबी गुरमीत कौर, राजिंदर धीर, कौंसलर गुरदीप सिंह, सरपरस्त हवेली शाह, जोगिन्द्र पाल शर्मा अध्यक्ष श्री बावा लाल जी मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।