सोमवार दोपहर एनएच 1 के ब्यास दरिया के पुल के पास स्थित चौकी पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन डीजीपी (ला एंड ऑर्डर)हरदीप सिंह ढिल्लों ने किया। इस अवसर पर आईजी एसपीएस परमार, एसएसपी देहाती परमपाल सिंह, एसपी मुख्यालय मनोहर लाल, एसपी डी हरपाल सिंह, एसपी आप्रेशन जसवंत कौर, डीएसपी बाबा बकाला साहिब लखविंदर सिंह मल्ल, डीएसपी जंडियाला गुरु गुरप्रताप सिंह, डीएसपी मजीठा हरदेव सिंह, डीएसपी मुख्यालय अमनदीप कौर, डीएसपी डी हरप्रीत सिंह, डीएसपी अजनाला रविन्दर पाल सिंह ढिल्लों, थाना प्रभारी ब्यास किरणदीप सिंह सहित भारी गिनती में पुलिस तैनात थी। उल्लेखनीय है कि चौकी को हाईटेक किए जाने का यह कार्यक्रम गुपचुप तरीके से रखा गया था मगर पुलिस की तैनाती को देखते हुए पत्रकार भी वहां पहुंच गए। अकाली भाजपा सरकार के समय में अक्सर ही ब्यास पुल पर संगठनों की ओर से धरना-प्रदर्शन आदि की गतिविधियों से ट्रैफिक जाम होना आम बात हो गई थी, जो पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्दी बन गई थी। दूसरी ओर सुरक्षा की नजर से ब्यास पुल की अहमियत भी कम नहीं है। इसलिए इस पुल की सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए ही पुलिस पोस्ट को विशेष तौर पर कैमरों से लैस किया गया है ताकि कोई भी शरारती तत्व यहां से निकल न पाए। इससे पहले ब्यास पुल कि दूसरी ओर भी कस्बा ढिलवां के टौल प्लाजा के पास ऐसी ही हाईटेक चौकी शुरू की गई थी जो कि सफलतापूर्वक चल रही है।
हाईटेक हुई पुलिस चौकी के उद्घाटन के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी।