कर्नाटक की जीत पर भाजपाइयों में खुशी की लहर, बांटी मिठाइयां
कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार प्रदर्शन व जीत के अवसर पर राजाखेड़ा में भाजपाइयों द्वारा जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी कर जमकर नारेबाजी की गई और भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाइयों खिलाकर जीत के लिए बधाइयां दी।
इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष नागवेन्द्र सिंह ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने दूसरी बार जीत का परचम लहराया है। कर्नाटक की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोक कल्याण की दिशा में शुरू की गई नीतियों पर जनता की मुहर है। इन परिणामों से साबित हुआ कि देश की जनता का प्रधानमंत्री के सुशासन पर भरोसा बरकरार है, साथ ही कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस की धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की राजनीति को बेनकाब करते हुए भाजपा की विकास व सुशासन आधारित राजनीति में विश्वास जताया है। भाजपा की जीत से राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ा है, जिससे आने वाले समय में राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भाजपा सरकार बनाने में पुन: कामयाब होगी। इस अवसर पर संजू उदैनियां, दामोदर सिंह, उमाशंकर शर्मा, जयसिंह, कुलदीप सोनी, रुपसिंह सेजवार, रसीद बेग, मनोज, भूपेन्द्र, रामू शर्मा, जीतू राघव, सौरभ, दलवेन्द्र, किल्लो, होतम, परमजीत, मोनू सविता, जितेन्द्र, नाहरसिंह, सुम्मेर वर्मा, नारायनसिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
राजाखेड़ा. खुशी मनाते पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।