सैंपऊ| राष्ट्रीय धनगर गड़रिया, गाडरी, गायरी, पाल, बघेल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर की अनुशंषा पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. यदुवीर सिंह बघेल अलवर ने सैंपऊ निवासी दुष्यंत सिंह बघेल को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर जिला अध्यक्ष सुरेश बघेल, दिनेश मुरवारा भरतपुर, जीतेन्द्र सिंह परिहार जयपुर, राजवीर सिंह होल्कर भरतपुर, शोहन गाडरी उदयपुर, शंभू गाडरी, गौरव बघेल शेरपुर, बिजेन्द्र बरखेड़ा, दशरथ बघेल, हरिओम, दिनेश राजाखेड़ा, अशोक जाटौली, अमन बघेल, गौरव बघेल, कपिल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।