भास्कर संवाददाता | राजाखेड़ा
राजाखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर 12 आगरा बस स्टैंड के पास एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों की चोरी कर ले गए। घटना के समय पीड़ित अपने गांव किसी जरूरी कार्य से गया हुआ था। सुबह जब पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे तो पीड़ित को सूचना दी।
पीड़ित जितेंद्र यादव ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि में सार्वजनिक निर्माण विभाग राजाखेड़ा में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हूं। मैं राजाखेड़ा के वार्ड नंबर 12 आगरा बस स्टैंड के पास राजेंद्र निषाद के मकान को किराए पर ले रखा है, जिसमें अपने परिवार के साथ रहता हूं। 17 मई को सुबह अपने गांव 4 दिन के अवकाश पर परिवार सहित गया हुआ था। मकान के कमरों एवं मुख्य दरवाजे का ताला लगाकर गया हुआ था। रात को चोर ताले तोड़कर घर में घुसकर चोर कमरों में से एक एलईडी टीवी, लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट, 3 जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की जंजीर, सोने की अंगूठी, सात कीमती साड़ी एवं 19750 नगदी रुपए चोरी कर ले गए।