कार्यकर्ता बोले-कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ा कदम
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए परिणामों में भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिलने पर कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई। मंडल अध्यक्ष पवन बोथरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाई व आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप पांडे, मंडल महामंत्री शंकर खडोलिया,आईटी विभाग प्रभारी अभय सोनी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष परमेश्वर प्रजापत आदि थे।
सुुजानगढ़ | विधायक खेमाराम मेघवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में खुशी मनाई। पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी, मंडल अध्यक्ष वैद्य भंवरलाल शर्मा, विष्णुदत त्रिवेदी, नेता प्रतिपक्ष बुद्धिप्रकाश सोनी, अंजनी कुमार रांकावत, महेश जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय चौहान, महामंत्री मनीष दाधीच, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया मौजूद थे।
तारानगर. नगर पालिका में लड्डू बांटते भाजपा कार्यकर्ता।
जिलेभर में भाजपाइयों ने आतिशबाजी की, मिठाई बांटी
रतनगढ़. देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। मोर्चा नगर अध्यक्ष गोपाल पारीक, देहात भाजपा अध्यक्ष अर्जुनसिंह फ्रांसा, भाजपा नेता सौरभ रिणवा, पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल चौधरी, जसवंतसिंह पायली, पवनसिंह राठौड़, दातारसिंह, बाबूलाल सिरस्वा, जयप्रकाश चोटिया, दाउद खत्री, निशांत शर्मा, प्रदीप सैनी, अश्वनी सैनी, अमरचंद सैनी, बालकृष्ण पौद्दार, बाबूलाल प्रजापत, दीपक भुखरेड़िया, नेमीचंद शर्मा, मनोज ढ़ेनवाल, रोहित भाटी आदि उपस्थित थे।
सादुलपुर. कस्बे में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के रामावतार बैरासरिया, नरेंद्र पूनिया, कृष्ण भाकर, कृष्ण जांगिड़, कृष्णकांत, अंकित पूनिया, संदीप श्योराण, पंकज वर्मा आदि ने पटाखे छोड़े और मिठाई बांटी।
तारानगर. कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भाजपा को बढत मिलने पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के आगे आतिशबाजी कर व मिठाई बांटकर खुशी मनाई। पालिका वित्त समिति अध्यक्ष राकेश जांगिड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनिया, नगर मंडल अध्यक्ष मो. तैयब, जगदीश दायमा, नपा उपाध्यक्ष मो. अयूब पटवा, हमीद खान, हीरालाल सैनी, नंदकिशोर सोनी, किशन राठौड़, हरी इंदौरिया, कुरड़ाराम शर्मा, सुरेश मित्तल, रमेश शारड़ा, रामचंद्र सांखोलिया, विजय सोनी, मुकेश शर्मा, कुमेरसिंह राठौड़, देवकरण कल्ला, कैलाश चाचाण, रोहित भाकर, सेठी आचार्य, दीलावर खान आदि ने खुशी मनाई।
रतनगढ़. कस्बे में जीत पर आतिशबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।
सुजानगढ़