तुनगरिया का बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए चयन
राजलदेसर | फिलीपींस में होने जा रही वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में राजलदेसर के बाबूलाल तुनगरिया का चयन हुआ है। तुनगिरया 30 मई से छह जून तक फिलीपींस के सेबु शहर में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन करेंगे। इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन अध्यक्ष लोकसभा सदस्य हरीश चंद चावन व सचिव सुरेश कदम ने तुनगरिया को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने का पत्र प्रेषित किया है। गौरतलब है कि तुनगरिया पूर्व में हुई राष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मिस्टर इंडिया 2017 के विजेता रहे हैं।