राजधनवार प्रखंड को जिला जमुआ प्रखंड को अनुमंडल घोषित करने तथा पानी बिजली की नियमित आपूर्ति करने, शराबबंदी, बजबजाती नालों की सफाई, भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांगों को लेकर 29 मई को राजधनवार प्रखंड मुख्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन की तैयारी के लिए रविवार को धनवार प्रखंड मुख्यालय परिसर में सर्वदलीय जनसंगठन जनता की आवाज की बैठक की गई। अध्यक्षता अरविंद कुमार साव ने की व संचालन निरंजन कुमार गुप्ता ने किया। संगठन के संस्थापक सुधीर कुमार द्विवेदी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मौके पर निरंजन सिंह, रेणु सिन्हा, स्नेहा कुशवाहा, अख्तर अंसारी, मो जहीरुद्दीन, मनोज पाण्डेय, राजू पाण्डेय, अमरदीप निराला, बद्री यादव, मुजाहिद अली, मनोज साव, कृष्णा सिंह, लखन मंडल, मुनी राम, युसुफ अंसारी, विवेक रंजन पासवान, रोहित दास, गयासुद्दीन अंसारी, मो मुख्तार आदि ने तल्ख लहजे में अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों की संवेदनशून्यता के कारण भीषण गर्मी में पानी बिजली की विकट समस्यायों से आम जनता जूझ रही है। लेकिन निराकरण की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं होने से आम अवाम आक्रोशित है । 29 मई को मांगो को लेकर संगठन प्रदर्शन होगा।
सर्वदलीय जन संगठन का बैठक करते लोग।