बिजली कटौती पर माले का प्रदर्शन
राज्य की भाजपा सरकार यहां के लोगों के साथ छल कर रही है। यहां के सांसद कभी नहीं चाहते हैं कि धनवार प्रखंड के घोड़थम्बा से मकडीहा, करमाटांड़ से कैली पहाड़ी, बल्हारा से खेसरा रोड बने। उक्त बाते धनवार विधायक राजकुमार यादव ने मंगलवार को बिजली की अनियमित विद्युत आपूर्ति के खिलाफ धनवार के पवार सब स्टेशन में भाकपा माले द्वारा आयोजित घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सांसद को अाड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में 40 तालाब का निर्माण वैसे जगहों में करवाया जहां सिंचाई के लिए व्यवस्था नहीं थी। प्रखंड सचिव किशोरी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम का तभी समापन होगा जब 24 घंटे के भीतर इसमें सुधार नहीं हो जाता। कार्यक्रम की अध्यक्षता कयूम अंसारी ने की। जबकि संचालन कैलाश यादव ने किया। मौके पर पंकज यादव, सोहेल अंसारी, सजरुल अंसारी, शिवम वर्णवाल आदि दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।
घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक।