पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्कूल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधनवार | धनवार प्रखंड के बरजो मोड़ स्थित एसेंट पब्लिक स्कूल बरजो में विद्यालय का दूसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सीओ शशिकांत सिंकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों द्वारा पेश किए गए कार्यक्रम की लोगों न सराहना की।

अनुशासन लाना पहली प्राथमिकता हो : सीओ श्री सिंकर ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप अपनी मेहनत में जितनी ईमानदारी निभाएंगे उसका परिणाम उतना ही सुंदर होगा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। स्थानीय मुखिया सबदर अली ने कहा कि बच्चों के अनुशासन लाना पहली प्राथमिकता होती है जो इस विद्यालय परिवार में है। जो अनुशासित रहते हैं वे हर जगह अपनी सफलता का परचम लहराते हैं। कार्यक्रम को सेवा निवरित शिक्षक दुखहरन मिस्त्री ने भी संबोधित किय। मौके पर जिला परिषद सदस्य मकसूद आलम, बरजो पंसस धनेश्वरी देवी, विद्यालय के संस्थापक सहदेव बरनवाल समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...