पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद में गोतिया भिड़े, सात लोग घायल

जमीन विवाद में गोतिया भिड़े, सात लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायती के दौरान ही शुरू हो गई मारपीट

गादी पंचायत के भट्टासिंगा गांव का मामला, पहुंची पुलिस

भास्कर न्यूज| राजधनवार

धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गादी पंचायत के भट्टासिंगा में जमीन विवाद को लेकर दो गोतिया के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रेफरल हॉस्पिटल धनवार में चल रहा है। जानकारी के अनुसार भट्टासिंगा के समसुल अंसारी और सिराजुद्दीन अंसारी दोनों निजी गोतिया है। दोनों के बीच आपसी जमीन बटवारे को लेकर वर्षों से पुराना विवाद चल आ रहा है। शनिवार को मामले को लेकर आपसी पंचायत की जा रही थी। पंचों की उपस्थिति में विवादित जमीन की मापी की जा रही थी। इस दौरान मामले को लेकर दोनों पक्षो में तू-तू-मैं-मैं होने लगी तथा दोनोंं पक्ष हाथापाई पर उतर गए। दोनो में झड़प हो गईं इस झड़प में एक पक्ष के मो समसुद्दीन, मो सिराज और मो क्यूम तथा दूसरे पक्ष के मो शमसाद, मो मुन्ना, मो समसुल और नूर आलम घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार धनवार रेफरल हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। मौके पर पहुंची परसन ओपी पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच कर मामले की जानकारी ले रही थी।

खबरें और भी हैं...