पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धनवार में बसपा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक

धनवार में बसपा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनवार प्रखंड क्षेत्र के हेमरोडीह में बहुजन समाज पार्टी की ओर से गिरीडीह जिला इकाई द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दिनेश दास ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश प्रभारी चंद्र गौतम तथा प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार दास ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिला कमेटी, विधानसभा स्तरीय कमेटी, सेक्टर कमेटी सभी कमेटियों ने संकल्प लेकर 2019 में बसपा को पूरे देश में परचम लहरा कर भारत का प्रधानमंत्री कुमारी मायावती के हाथों सौपने का संकल्प लिया।

इस बाबत जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार में मुसलमानों और दलितों को भेदभाव की नीति अपनायी जा रही है। साथ ही संविधान का हनन किया जा रहा है। इसलिए अब देश में बहुजन पार्टी की सरकार बनना जरूरी है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बसपा को एक नई ऊर्जा देने के लिए धनवार प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जो बसपा के हित में काम करेगी। जब तक धनवार में बसपा का विधायक नहीं होगा तब तक धनवार विधानसभा में दलितों और मुसलमानों का हित का काम नहीं होगा।

मौके पर सहदेव पासवान, राज कुमार दास, अर्जुन कुमार दास, राम कुमार चौधरी आिद मौजूद थे।

बैठक में शामिल बसपा समर्थक।

खबरें और भी हैं...