राजधनवार | धनवार के जानकी देवी आर्य कन्या उच्च विद्यालय की दसवीं की छात्राओं के बीच ग्रीट टीचर ट्रेनिंग काॅलेज राजधनवार के प्रशिक्षु शिक्षकों ने शनिवार को विशेष जागरूकता कक्षा का आयोजन किया और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर छात्राओं को जागरूक किया। जिसमें बारी-बारी से प्रशिक्षुओं ने उपस्थित छात्राओं के बीच बाल विवाह, दहेज प्रथा, स्वच्छता आदि पर जागरूकता वक्तव्य रखते हुए छात्राओं को उनके दुष्परिणामों, निराकरणों व उनसे संबंधित विभिन्न नियमों से अवगत करवाने का प्रयास किया। साथ ही इन सभी सामाजिक कुरीतियों के प्रति कैसे लड़ा जाय इसके प्रति भी ध्यान आकृष्ट कराने की ओर प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु शंभू पांडेय ने किया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका शिला कुमारी के अलावे सहयोगी शिक्षक सौरभ, संतोष आदि कई लोग मौजूद थे। जबकि प्रशिक्षु ताज हसन, अंशु, दीपिका, दिलीप, सौदागर, हरि ओम राजेश, कैलाश सहित कई अन्य मौजूद थे।