- Hindi News
- National
- धनवार: कोलकाता में हुई चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में 2 स्वर्ण व्यवसाई को कोलकाता ले गई पुलिस
धनवार: कोलकाता में हुई चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में 2 स्वर्ण व्यवसाई को कोलकाता ले गई पुलिस
कोलकाता के एक सेठ के यहां मौका पाकर उसके घर से जेवरात तथा डायमंड चोरी करने के आरोप में कोलकाता पुलिस के हत्थे चढ़े धनवार डुमरडीहा के राजू यादव के निशानदेही पर मंगलवार को कोलकाता पुलिस आरोपी को लेकर धनवार पहुंची। जहां चोर के निशानदेही पर कोलकाता तथा धनवार पुलिस ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भी प्रखंड के घोड़थम्बा, डोरंडा तथा खटाहाआम में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में चोरी का जेवरात खरीदने के आरोप में पुलिस ने घोड़थाम्बा के स्वर्ण व्यवसायी अनिल स्वर्णकार तथा डोरंडा के बिनोद स्वर्णकार को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यवसायियों को कोलकाता पुलिस ने गिरिडीह कोर्ट में पेशी के बाद अपने साथ कोलकाता ले गए। कोलकाता पुलिस की माने तो छापेमारी के क्रम में लाखों रुपये मूल्य का चोरी का जेवरात बरामद हुआ है। बताया कि चोर राजू के बताये अनुसार एक स्वर्ण व्यवसायी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।