बुखार की स्थिति में खूब पानी पीएं
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर श्रीमती जानकी देवी आर्य कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं के बीच रेफरल अस्पताल राजधनवार से आए पदाधिकारियों ने डेंगू चिकनगुनिया के लक्षण तथा इससे बचाव के उपायों से संबंधित बातों पर चर्चा करते हुए अवगत कराया। बताया गया बीमारी मादा एडिस मच्छर के काटने से होता है। इसलिए इस मच्छर से बचाव के लिए घर के आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा घर के अगल.बगल जल जमाव या हो रहे अवरोधों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। ये मच्छर स्वच्छ जल में भी अपना प्रभाव छोड़ते हैं। इस वजह से पानी के बर्तनों को ढक कर रखना चाहिए। यथासंभव दिन और रात कीटनाशक मच्छर दानी का प्रयोग करना चाहिए। यह मच्छर शरीर के निचले हिस्से में सक्रिय रूप से काटकर लोगों को अपना निशाना बनाता है । इससे भी बचने का प्रयास करना चाहिए। मौजे आदि से शरीर के निचले हिस्से को ढंकने का प्रयास करना चाहिए । मौके पर मनीषा, अंतरा, रिया रानी, डोली, ईशा, ललिता, सुलेखा, प्रीति, सोनाली, खुशी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्राएं मौजूद थी।
शिविर में मौजूद छात्राएं।