पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भगवती जागरण में रात भर झूमें दर्शक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगंज में भक्ति गीत प्रस्तुत करते कलाकार।

डीबी स्टार. राजगंज

राजगंज गली कुल्ही स्तिथ बाबा वानेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार की रात अंबे जागरण मंडली ग्रुप के द्वारा शानदार भागवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हिंदी, भोजपुरी, बंगला, खोरठा भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को रात भर झूमने पर मजबूर कर दिया। राजगंज थानेदार उमेश प्रसाद ने जागरण कार्यक्रम का उद्‌घाटन फीता काटकर किया। तत्पश्चात जागरण की शुरुआत मणिकांत मनी ने गणेश वंदना के साथ किया। इसके बाद मणिकांत मनी ने रोड में कांवरिया के भीड़ लागल बा..., मेनू पल पल याद तेरी तड़पाएगी... ओ बाबा... आदि भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायिका बॉबी ने झूला झूले सातो बहिनिया..., श्रीराम जानकी बैठे हैं तेरा नाम ओ शेरोवाली... आदि भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को भक्ति के सागर में डूबोकर सराबोर कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में मंगर रजक, सदानंद राम माहुरी, सुधीर कुमार दे एवं सहयोगी कार्यकर्ता में मनोज रजक, सुभाष रजक, दीपक राम, सुरेश, सतीश रजक, नरेश, भैरव रजक, रामू रजक, सुशीला देवी, मुन्नी देवी आदि का सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...