पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजगंज में दो सड़क हादसों में पांच जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पहली घटना अहले सुबह जीटी रोड चाली बंगला के पास हुई। इसमें अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे गिरकर जख्मी हो गए। बाद में स्थानीय ग्रामीण नुनाराम महतो व राजगंज पुलिस ने दोनों घायलों को राजगंज स्थित नर्सिंग होम पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। बाइक सवार मिथुन बोनिक व पल्लव मंडल धनबाद में रहते हैं। दोनों प्राइवेट कंपनी का विज्ञापन का हैंडबिल व पोस्टर जगह जगह दीवारों में चिपकाने का कार्य करते हैं। दूसरी घटना राजगंज इंटर कॉलेज के पास ग्यारह बजे घटी। जिसमें दो बाइकों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में धावाचिता निवासी छुटू महतो, लक्ष्मीकांत महतो और कांको का संतोष मंडल जख्मी हो गया। राहगीरों ने जख्मियों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां जख्मियों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि छुटू व लक्ष्मीकांत महतो बाइक से राजगंज बाजार से धावाचिता वापस लौट रहे थे। इसी बीच कतरास की ओर से तेज गति से आ रहे संतोष मंडल के पेशन प्रो बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में तीनों घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...