पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • राजगंज में बाबा वानेश्वर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

राजगंज में बाबा वानेश्वर मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगंज गल्ही कुल्ही स्थित बाबा वानेश्वर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 151 युवती व महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा गली कुल्ही से निकलकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए गाजे बाजे के साथ बड़का बांध पहुंची। यहां पंडित नीलकंठ पांडेय द्वारा देवताओं का आह्वान, गंगा मां का पूजन के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभरण कराया गया। तत्पश्चात कलश यात्रा प्राण प्रतिष्ठा स्थल पहुंची। यात्रा में सैकड़ों भक्त हाथों में धार्मिक ध्वज लिए शामिल थे। इस दौरान धार्मिक नारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। प्राण प्रतिष्ठा में यजमान के रूप में मंगर रजक व उनकी प|ी कुंवारी देवी शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष मनोज रजक ने बताया कि 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन पूजा, पाठ, हवन, आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण होगा।

खबरें और भी हैं...