हरि संकीर्तन को लेकर नगर भ्रमण
राजगंज| हरि मंदिर सेवा समिति धावाचिता राजगंज द्वारा सोमवार को रंग दल सभरभंगा देवघर के बैनर तले दो दिवसीय हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण में शामिल लोग ढोल नगाड़े के साथ धावाचिता गांव से प्रारंभ होकर धावाचिता के साथ राजगंज का भ्रमण करते हुए हटिया स्थित ठाकुरबाड़ी पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद पुनः धावाचिता हरि मंदिर पहुंचे। इसके बाद शाम को हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर भ्रमण में नंदकिशोर महतो, नूनीबाला देवी, सुबोध महतो आदि मौजूद थे।