पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • 21 घंटे के जद्दोजहद के बाद अाश्रित को मिला पांच लाख मुआवजा का आश्वासन

21 घंटे के जद्दोजहद के बाद अाश्रित को मिला पांच लाख मुआवजा का आश्वासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेतुलमारी | 21 घंटा तक जद्दोजहद के बाद अंतत: सड़क दुर्घटना में मृत हिरालाल बेलदार के परिजनों को मुआवजा के रूप में पांच लाख रुपए देने पर सहमति बनी। इस दौरान मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों को सड़क जाम तथा एकेडब्ल्यूएमसी परियोजना का सड़क जाम भी करना पड़ा। सोमवार शाम को पांच बजे घटना घटने के बाद मंगलवार की शाम छह बजे विधायक ढुल्लू महतो के हस्तक्षेप के बाद इस मामले का पटाक्षेप हुआ। विधायक ने संबंधित अधिकारी व इस मार्ग पर परिवहन करने वाले टांसपोर्टरों से बात कर मृतक के आश्रित को मुआवजा देने का मार्ग प्रशस्त किया। मालूम हो कि सिजुआ राजगंज मार्ग के चंदौर पहाड़ी के समीप सोमवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई थी।

खबरें और भी हैं...