पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यशाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगंज बागदाहा पंचायत सचिवालय में बुधवार को शौचालय को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बाघमारा बीडीओ रिंकू कुमारी, मुखिया समरी देवी व यूनिसेफ के अधिकारी मौजूद थे। कार्यशाला में जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के साथ ग्रामीण मौजूद थे।

इस दौरान बीडीओ रिंकू कुमारी ने ग्रामीणों को शौचालय के फायदे को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का उपयोग करना चाहिए।

इससे ग्रामीणों को बहुत फायदे हैं। बीडीओ ने कहा कि शौचालय हर घर में जरूरी है इसलिए ग्रामीण इसका विरोध ना करके शौचालय निर्माण में सहयोग करें। यूनिसेफ द्वारा घर घर जाकर लोगों को जागृत किया गया।

खबरें और भी हैं...