मोहनखेड़ा में गुरु प्रतिमा पर रजत डायमंड आंगी अर्पित की
मोहनखेड़ा में गुरु प्रतिमा पर रजत डायमंड आंगी अर्पित की
राजगढ़ | मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित गुरु प्रतिमा पर धाणसा निवासी गुरुभक्त ने रजत डायमंड की आंगी अर्पित की। आचार्य ऋषभचंद्रसूरीश्वरजी के आज्ञानुवर्ती मुनि हितेशचंद्रविजयजी, मुनि पीयूषचंद्रविजयजी, मुनि दिव्यचंद्रविजयजी, मुनि जीतचंद्रविजयजी, मुनि जनकचंद्रविजयजी एवं साध्वी किरणप्रभाश्रीजी, साध्वी संघवणश्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में दादा गुरुदेव राजेंद्रसूरीश्वरजी के गुरु समाधि मंदिर में गुरु प्रतिमा पर धाणसा निवासी शांतिदेवी छगनलालजी सेठ परिवार कलकत्ता वाले परिवार ने लगभग 7 किलो वजन की हीरो से जड़ित रजत आंगी अर्पित की। मुनि भगवंतों की निश्रा में लाभार्थी परिवार ने जय गुरुदेव के जय घोष के साथ दादा गुरुदेव की प्रतिमा पर आंगी चढ़ाई। तत्पश्चात उपस्थित समस्त श्रावक-श्राविकाओं ने समाधि मंदिर में सामूहिक गुरुवंदन किया। लाभार्थी परिवार ने आंगी चढ़ाने के पश्चात तीर्थ में स्थित मां पद्मावती देवी मंदिर में माताजी को चुंदड़ी अर्पित की। तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुन प्रसाद मेहता सहित स्टाफ मौजूद था।