पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 दिनी नि:शुल्क योग शिविर का समापन

5 दिनी नि:शुल्क योग शिविर का समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़. योग शिविर के समापन पर अंबालाल को शॉल श्रीफल भेंट किया।

राजगढ़ | नगर में 5 दिनी नि:शुल्क योग शिविर का समापन हुआ। शिविर मेला मैदान स्थित शिव वाटिका गार्डन में इनर व्हील वूमन क्लब ने अायोजित किया था। 5 दिनों तक पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के अंबाराम ने करवाया। सहयोगी कमलेश सोनी ने मार्गदर्शन दिया।

नीम, आंवला, ग्वारपाठा, करेला एवं टमाटर का ज्यूस पिलाया। शिविर की रूपरेखा सोनिया जैन ने बनाई। नगर की महिलाओं व ग्रुप के सदस्यों ने भी भाग लिया। अध्यक्ष एकता पोसित्रा ने अंबालाल का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। आभार अलका जैन व रागिनी तोमर ने माना।

खबरें और भी हैं...