समाज : संयम रजत जयंती कार्यक्रम के बेनर का विमोचन
राजगढ़ | आचार्य ऋषभचंद्रसूरीश्वरजी के शिष्य मुनि पीयूषचंद्रविजयजी के संयम जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर संयम रजत जयंती महोत्सव का आयोजन जावरा श्रीसंघ द्वारा 18 से 20 मई तक किया जाएगा। महोत्सव के बेनर का विमोचन मुनि हितेशचंद्रविजयजी, मुनि दिव्यचंद्रविजयजी, मुनि जीतचंद्रविजयजी, मुनि जनकचंद्रविजयजी एवं साध्वी किरणप्रभाश्रीजी, साध्वी संघवणश्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में मोहनखेड़ा तीर्थ में हुआ। तीर्थ के महाप्रबंधक अर्जुनप्रसाद मेहता सहित स्टाफ मौजूद था।