46 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
राजगढ़ | आयुष रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया के निर्देशानुसार शासकीय आयुर्वेद औषधालय भानगढ़ ने आंबा केंद्र क्रमांक 2 भानगढ़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें 46 रोगियों का परीक्षण कर औषधी बांटी। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. चेतन पाटीदार, आयुर्वेद कम्पाउंडर भरतदास बैरागी, आंबा कार्यकर्ता ममता नोरके, सहायिका झिंगालाल मुवेल, सुनील फतरोड़ ने सेवा दी। शिविर में मधुमेह, संधिवात, श्वास, कब्ज एवं स्त्री रोग से संबंधित रोगों का उपचार कर औषधी बांटी। जानकारी औषधालय प्रभारी भरतदास बैरागी ने दी।