पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक और शिक्षा, चिकित्सा के मुद्दों पर मिलकर काम करेंगे सरकारी अधिकारी

सामाजिक और शिक्षा, चिकित्सा के मुद्दों पर मिलकर काम करेंगे सरकारी अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभ्युदय प्लान को साकार करने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने कोर कमेटी बनाई

भास्कर संवाददाता| नरसिंहगढ़

सामाजिक चेतना के प्रचार और कुरीतियों को दूर करने के लिए कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने राजगढ़ अभ्युदय के नाम से योजना शुरू की है, जिसमें ब्लॉक स्तर पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी मिलकर पूरे महीने की योजना बनाएंगे और उस पर काम करेंगे।

स्थानीय स्तर पर एसडीएम श्रुति अग्रवाल ने इसके लिए कोर कमेटी का गठन किया है, जिसके संयोजक जनपद सीईओ दयाराम सिंह राणा हैं।इस कमेटी के सदस्य शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण के साथ-साथ भारत सरकार के नीति आयोग के बिंदुओं पर कामों को आगे बढ़ाएंगे।

हर महीने के पहले मंगलवार को जनसुनवाई के बाद कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें सदस्य पिछले कामों की समीक्षा करेंगे और अगले महीने की पूरी योजना बनाएंगे।इसकी शुरुआत जून में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मां-बेटी मेले के आयोजन के साथ होगी।

कोर कमेटी के सदस्य

एसडीओपी नागेंद्र सिंह बेस, तहसीलदार देवंता परते, बीईओ चित्रा व्यास, प्रभारी बीआरसी रामप्रसाद पुष्पद, बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी रश्मि चौहान, बीएमओ डॉ. गौरव त्रिपाठी, कुरावर बाल विकास परियोजना अधिकारी दिव्या तिर्की, नपा सीएमओ पवन अवस्थी, कुरावर नप सीएमओ अशोक ठाकुर, बोड़ा नप सीएमओ मोहम्मद सलीम खां, बीपीएम के ब्लॉक समन्वयक रामरथ बघेल, ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक प्रभारी पंकज शर्मा,जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक खजान सिंह ठाकुर, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक लोकेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी रुस्तम सिंह, शासकीय पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एके गोरी, आईटीआई प्राचार्य आरके गुजरे, आदिम जाति विभाग के ब्लॉक संयोजक बीके तिवारी, बिजली कंपनी के एई अशोक गुप्ता और सर्व शिक्षा अभियान के सुरेंद्र सिंह भदौरिया।

खबरें और भी हैं...