राजगढ़| जिले में सौभाग्य योजना के तहत लक्ष्य को हासिल करने 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया। इसके बाद भी गांवों में बिजली नहीं पहुंची है। इसको लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा करते हुए बारिश से पहले गांवों में बिजली सुधार के लिए कहा है।
बैठक में एसई आरकेसिंह ने बताया कि जिले के 6 शहर ब्यावरा, राजगढ़, पचोर, खिलचीपुर, नरसिंहगढ़ और सारंगपुर में आईपीडीएस योजना के तहत बिजली तंत्र को सुदृढ़ीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। सात गांव बालाहेड़ा, लसूड़लिया जागीर, सीका, झंझाड़पुर, डगलिया, बाजरोन, लश्करपुर, बिगनोदीपुरा में 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर नवीन 33/11 केवी उपकेन्द्र का निर्माण किया जा रहा है। 2 अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर आसारेटा तथा रानी रूपमती और 9 पावर ट्रांसफार्मर राधानगर मउ, पीपल्यातवाकुल, पीपल्या रसोड़ा, सारंगपुर शहर, साबरसिया, सिल पटी, आंदलहेड़ा, लीमाचौहान के उप केन्द्रों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है।