पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात लाल रंग की कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

अज्ञात लाल रंग की कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़ | नगर के युवा व्यवसायी व उंडेली निवासी रमेश मांगीलाल जाट की रविवार रात इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे कई वर्षों से नगर में ही रहकर व्यापार कर रहे थे।

जाट की बाइक को रविवार रात 10.30 बजे धुलेट मार्ग पर चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे उन्हें शरीर में कई स्थानों पर गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

एसआई जितेंद्र नरवरिया ने बताया जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थे। जहां खून से लथपथ पड़े जाट को अस्पताल लेकर गए। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी परिजन को दी गई। नरवरिया ने बताया कि नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों से जानकारी मिली है कि किसी लाल कलर की कार ने टक्कर मारी है। जिससे जाट की मौत हुई है। फोरलेन से यह वाहन सीधे आगे न जाते हुए अंदर नगर में जाता हुआ फुटेज में दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही इसी वाहन ने तेज गति में जाते हुए तीन बत्ती चौराहे पर भी एक बच्चे को टक्कर मारी है।

रमेश जाट।

खबरें और भी हैं...