राजगढ़-सरदारपुर | बचत की भावना को प्रोत्साहित करना बड़ी बात है। छोटी-छोटी बचत से ही बड़ी राशि संग्रहित होती है। बेहतर वित्तीय स्थिति वाली संस्थाओं पर जनता भरोसा करती है। सोसायटी ने सरदारपुर में कार्य करते हुए विश्वास के बूते सफलता हासिल की है। यह बात सरदारपुर एसडीएम सत्यनारायण दर्रों ने लाभ गंगा सोसायटी के 5 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ग्राहक सम्मान समारोह में कही। मुख्य सलाहकार राजेंद्र दुबे ने स्वागत भाषण दिया। अध्यक्षता जनपद सीईओ केके उईके ने की। संचालन टीवी एंकर मोनिका दुबे भट्ट ने किया। आभार सहायक शाखा प्रबंधक रितेश मारू ने माना।
प्रबंधक हितेश गोराना ने बताया अब तक 10 करोड़ से अधिक का ऋण 500 से ज्यादा महिला समूह, छोटे व्यवसायी आदि को बांटा जा चुका है। ग्राहकों का सम्मान भी किया। संस्था की वेबसाइट भी लांच की।
राजगढ़. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया गया।