राजगढ़ | कृषि उपज मंडी समिति में इन दिनों किसानों का मेला सा लगा है। कारण यह है कि इस सीजन में पहली बार एक साथ चना, गेहूं, प्याज, मसूर आदि की खरीदी हो रही है। पिछले एक महीने से अधिक समय से सरकारी समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी होने के बावजूद अभी भी सैकड़ों की संख्या में किसान चने की उपज लेकर मंडी में पहुंच रहे है। दो से तीन दिनों में उनका नंबर आ रहा है। इसी प्रकार से भावांतर योजना में 15 मई से प्याज की खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही भारी मात्रा में प्याज की आवक प्रारंभ हो गई है। भाव बहुत कम होने के बावजूद किसान इस उम्मीद से प्याज ला रहे है कि भावांतर की राशि मिलेगी। इसी प्रकार से मंडी में गेहूं की समर्थन मूल्य पर 15 मई को खरीदी बंद होने के बावजूद प्रतिदिन 50-50 ट्राॅली गेहूं की आवक हो रही है।
मंडी में बड़ी संख्या में वाहन पहुंचने लगे।