पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमानक निकले तिल के बीज, खरीदने बेचने पर रोक

अमानक निकले तिल के बीज, खरीदने-बेचने पर रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़| कृषि विभाग ने एक प्राइवेट कंपनी के खराब बीजों की जिले में खरीद-फरोख्त और परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। असल में कंपनी द्वारा अमानक स्तर का बीज जिले के किसानों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा था, जिसमें अंकुरण की दर कंपनी द्वारा दर्शाई गई दर से कम थी।

जानकारी के मुताबिक बीज निर्माता कंपनी बांबे हाईब्रिड सीड्स प्रालि के द्वारा बाजार में उतारा गया तिल बीज खराब पाया गया। कंपनी के द्वारा बाजार में बेचे जा रहे किस्म करिश्मा के लाट नंबर एमए एसएनपी - 60-400 का नमूना जांच के दौरान अमानक पाया गया। इसके चलते उप संचालक कृषि कल्याण व कृषि विकास बीएल मालवीय ने इस बीज के जिले में क्रय-विक्रय और यहां वहां परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

गौरतलब है कि किसानों की शिकायत पर इस बीज का नमूना सारंगपुर के राठौर बीज केंद्र फर्म से लिया गया था।

खबरें और भी हैं...