खिलचीपुर | साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा मप्र के आव्हान पर
खिलचीपुर | साक्षरता संविदा प्रेरक मोर्चा मप्र के आव्हान पर मंगलवार को ब्लॉक खिलचीपुर, राजगढ़ व ब्यावरा के प्रेरकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम प्रवीण कुमार प्रजापति को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रेरकों ने संविदा की श्रेणी में रखते हुए नियमितिकरण सहित अपनी विभिन्न मांगों शामिल की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में कैलाश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष महेशचंद्र पाटीदार, महिला अध्यक्ष रजनी शर्मा, उपाध्यक्ष ममता दांगी, गंगाराम वर्मा, भगवान सिंह मालवीय, सुनीता दांगी, बलराम मालवीय, कालूसिंह तोमर आदि मौजूद रहे।