265 बेरोजगारों का रोजगार के लिए हुआ चयन
भास्कर संवाददाता | सरदारपुर
मप्र शासन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत सरदारपुर अंतर्गत कलस्टर लेडगांव, राजोद, बरमंडल, दसई, अमझेरा, गोलपुरा की ग्राम पंचायतों एवं नगर परिषद सरदारपुर क्षेत्र के बेरोजगार युवक- युवतियों के लिए स्वरोजगार मेला उत्कृष्ट विद्यालय सरदारपुर में आयोजित किया गया। स्वरोजगार मेले में 3 कंपनियों एवं 12 विभागों ने भाग लिया गया। जिनके लिए बेरोजगार युवक-युवतियों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। जिनमें से रोजगार के लिए 265 बेरोजगारों को रोजगार के लिए चयनित किया गया।
इसी प्रकार कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए 229 आवेदन आए। 65 का स्वरोजगार पंजीयन किया गया। साथ ही आईटीआई प्रशिक्षण के लिए 50 बेरोजगारों ने आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। रोजगार मेला जिला पंचायत सीईओ रवींद्र चौधरी के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र प्रबंधक नवीन शुक्ला, जिला रोजगार अधिकारी प्रीतिबाला सस्ते एवं कार्यालयीन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक वेलसिंह भूरिया एवं प्रतिनिधि जमना भूरिया ने की। विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल, जनपद अध्यक्ष त्रिलोकचंद्र पाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहनलाल चोयल एवं जनपद सदस्य मौजूद थे। मंच संचालन पीसीओ अशोक गरूड़ ने किया। स्वरोजगार मेले के सफल आयोजन पर लेखापाल मनोज बैरागी ने आभार माना।
सरदारपुर जनपद पंचायत में स्वरोजगार मेला संपन्न हुआ, 3 कंपनियों समेत 12 विभाग हुए शामिल
24 को राजगढ़ में लगेगा मेला
दूसरे चरण में अब 24 मई को उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ़ में स्वरोजगार मेले का आयोजन होगा। जहां बेरोजगार युवक-युवती भाग ले सकेंगे। शिविर में राजगढ़, रिंगनोद, अमोदिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार शामिल हो सकेंगे। अधिकारियों ने अधिक से अधिक युवक-युवतियों से शिविर में शामिल होने का आग्रह किया है।
सरदारपुर. रोजगार मेले में युवक-युवतियों ने कराया पंजीयन।