शा स्कूल की मिताली ने नगर में किया टॉप, शाउमावि का परिणाम 75.75 % रहा
अमझेरा| कन्या हाई स्कूल की मिताली पवन कुमरावत ने 91.6 प्रतिशत के साथ नगर में टॉप किया। राधिका राजेश चौहान 90.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय रही। शाउमावि में 10वीं का परिणाम 75.75 प्रतिशत रहा। सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास के छात्र टीमायची नि. रामेश्वर मनीराम 91 प्रतिशत के साथ प्रथम रहे। द्वितीय हरिराम नानूराम 86, तृतीय सूरज गोवर्धन 76.8 रहे। शाउमावि के गोकुल ने 86.8 कृषि विज्ञान प्रथम, मोनिका ओंकारगिरी ने 86.6 गणित संकाय, ललिता महेश ने 83.2 जीव विज्ञान, हरिओम नरसिंह ने 75 वाणिज्य, शिवानी पाटीदार ने 64 प्रतिशत प्राप्त किए। रॉयल एकेडमी में हाई स्कूल व हायर सेकंडरी का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। संचालक रोजिन राजू ने बताया 10वीं में अनुष्का सूर्यवंशी 87.4, प्रहलाद कुशवाह 87.4, इंशा शेख ने 87.2 प्रतिशत प्राप्त किए। 12 वीं में प्रथम गोरांशी गोविंद खंडेलवाल 78, खुशी राठौड़ ने 76 प्रतिशत प्राप्त किए।
विद्यालय परिवार ने छात्राओं को शुभकामनाएं
सुसारी| शाकउमावि में कक्षा 10वीं की की दामिनी सोहन जामोद ने 457 अंक प्राप्त कर 91.4 प्रतिशत प्राप्त किए। 12वीं में निकिता शैलेंद्र मंडलोई ने 408 अंक प्राप्त कर 81.6 प्रतिशत प्राप्त किए। प्राचार्य अर्जुन डोडवा व विद्यालय परिवार ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। बालिका छात्रावास अधीक्षिका राधा डोडवा ने बताया 10वीं-12वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
प्राचार्य ने पांच हजार नकद देने की घोषणा की
राजगढ़ | रेड़ रोज पब्लिक हायर सेकंडरी के अनिकेत अशोक चौहान ने 92.2 प्रतिशत हासिल कर गणित एवं विज्ञान दोनों ही विषयों में 99 अंक हासिल किए। भारती मुकेश राठौर 91, अनिल गोपाल चौहान 90.6, सिमरन शिवा परमार 90.2, रितेश गोपाल बारोड़ 87.04, दुर्गा राधेश्याम चौधरी 86.4 प्रतिशत, अर्जुन राधेश्याम सांवले 86.2, श्वेता मुरली चौहान 85.6 प्रतिशत लाए। श्वेता ने गणित में 99 अंक प्राप्त किए। संचालक रमेश बारोड़ ने उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पांच हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की।
रामेश्वर प्रहलाद मीताली खुशी
दामिनी निकिता
ईशा शेख
अनुष्का