शोभायात्रा के साथ मेला मैदान पर कथा शुरू
राजगढ़ . शोभायात्रा में भागवतजी को सिर पर रखकर चलते श्रद्धालु।
भास्कर संवाददाता | राजगढ
मेला मैदान पर 7 दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कथावाचक पं. कमलेश नागर नानपुर है। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन मोहनलाल जगन्नाथ राठौड़ परिवार द्वारा किया है। प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक कथा होगी। कथा वाचन के पूर्व पहले दिन बुधवार को भागवतजी की शोभायात्रा नगर में निकाली गई। राठौड़ सिर पर भागवतजी को रखकर चल रहे थे। साथ में अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन कथा स्थल मेला मैदान पर हुआ। कथा समापन 22 मई को होगा।