राजगढ़ | भाजपा जिलाध्यक्ष राज बर्फा, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमल यादव, प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रवि कुमार त्रिवेदी की सहमति से प्रकोष्ठ के राजगढ़ मंडल संयोजक मुकेश कुमावत टिमायची ने मंडल कार्यकारिणी घोषित की। जिसमे मंडल सह-संयोजक महेश भूरिया राजगढ़, विनोद पटेल अमोदिया ,भरत कुमावत भानगढ़, गोपाल गहलोत धुलेट, अंतर सिंह परमार छड़ावद, मुकेश सिर्वी राजगढ़ एवं कोषाध्यक्ष सूरज कुमावत टिमायची, कार्यालय मंत्री अंबाराम डावर कजरौटा, मीडिया प्रभारी दिनेश जमादारी पिपरनी, सोशल मीडिया प्रभारी लाला कुमावत सोनगढ़ एवं दीपक हामड धुलेट, बलराम बालोदिया भानगढ़, नरसिंह कुमावत सोनगढ़, महेश वसुनिया कजरौटा, चंदन कोटवाल अमोदिया को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया।