राजगढ़ में आज निकालेंगे मन्नत यात्रा
नरसिंहगढ़ | अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग संगठनों के सरकारी कर्मचारी सोमवार शाम 4 बजे राजगढ़ में मन्नत यात्रा निकालेंगे। मप्र लिपिक संघ के संभागीय अध्यक्ष नगेंद्र पाल सिंह झाला ने बताया कि यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री के नाम लिखे गए स्मरणपत्र की श्री हनुमान मंदिर में पूजा के साथ होगी।नगर के अलग-अलग रास्तों से होकर वाहन रैली खादी ग्राम उद्योग के उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा के आवास पर पहुंचेगी, जहां उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। रैली में मप्र लिपिक संघ, लघु वेतन कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ और संयुक्त कर्मचारी-अधिकारी संघ के सदस्य शामिल होंगे।