- Hindi News
- National
- सड़क बनाने के बाद साइड में मुरम ड़ालकर छोड़ा, दबाई नहीं कराने से वाहन फिसल रहे
सड़क बनाने के बाद साइड में मुरम ड़ालकर छोड़ा, दबाई नहीं कराने से वाहन फिसल रहे
इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन के फुलगांवड़ी बायपास से लेकर राजगढ़ के धोबीघाट के आगे स्थित बायपास तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 4 करोड़ से अधिक की लागत से 14 किमी सड़क बनाई जा रही हैं। राजगढ़ नगर में सड़क का कार्य अभी भी पूरा नहीं हुआ है। साथ ही जहां-जहां सड़क बनाई है वहां पास की साइड शोल्डर को सही तरीके से नहीं भरा है। केवल मुरम डालकर उसे छोड़ दिया। दबाई नहीं कराने से वाहन पटरी पर उतरते ही स्लीप हो रहे। वाहन चालक हादसे का भी शिकार हो रहे। सड़क का कार्य करीब दो सप्ताह से बंद होने से नगरवासियों को सड़क पूर्ण होने का अभी भी इंतजार है। क्योकि नगर में सीमंेेटीकृत सड़क बनाई जाना है। डामरीकरण वाले हिस्सें को ठेकेदार द्वारा तेजी से मशीनों से पूरा कर दिया। नगर की सीमा का कार्य भी शीघ्रता से पूर्ण करने की मांग नागरिकों ने की है।
मुरम को रोलर से नहीं दबाने के कारण दो पहिया वाहन चालक अधिक संख्या में गिरकर चोटिल हो रहे है। यह स्थिति एक सप्ताह से अधिक समय से बनी हुई है लेकिन न तो ठेकेदार द्वारा एवं न ही विभाग द्वारा इस ओर ध्यान दिया जा रहा। डामर रोड के कार्य में डामर के साथ काले तेल का प्रयोग किया। जिससे इसके लंबी अवधि तक चलने पर संदेह है। रविवार को हाट बाजार होने के कारण पुलिस थाने के सामने स्थित सड़क की साइड की मुरम में अनेक चार पहिया एवं दो पहिया वाहन असंतुलित होते रहे। कई बाइक सवार तो गिरकर चोटिल हो गए। एक टेम्पों जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की सवारियां बैठी थी। जो मेला मैदान से मुख्य मार्ग की सड़क पर आते समय मुरम में फसकर पीछे फिसल गया। संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ। यह स्थान पुलिस थाने के बिलकुल सामने होकर रविवार को बाजार के दिन अनेक वाहनों के लिए खतरनाक बना हुआ है। इसे ठेकेदार द्वारा जल्द से जल्द दुरस्त किया जाना चाहिए।
मुरम की दबाई नहीं करने से वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़त रहा।
दबाई कराई जाएगी, सीमेंटीकरण के काम में असमंजस- उपयंत्री
पीडब्ल्यूडी विभाग के उपयंत्री भास्कर मालवीय का कहना है साइडों को दबवाने के लिए मैं ठेकेदार को बोल देता हूं। राजगढ़ नगर की सीमा में सीमेंटीकरण का कार्य होगा। जो करीब 1 किमी है। वर्तमान में पानी एवं रेत की समस्या होने से यह कार्य आगे बढ़ सकता है। 1 वर्ष कार्य पूर्ण करने की समयावधि है। ऐसे में कितने माह बाद ठेकेदार कार्य चालू करेगा कह नहीं सकते।