पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजगढ़ इनर व्हील क्लब वुमन पॉवर के नवनियुक्त पदाधिकरियों ने ली शपथ

राजगढ़ इनर व्हील क्लब वुमन पॉवर के नवनियुक्त पदाधिकरियों ने ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजगढ़| चार माह में संस्था ने जिस प्रकार हर क्षेत्र में सामाजिक कार्य किए है वह अनुकरणीय है। संस्था का उद्देश्य असहाय एवं जरूरतमंदों की अावश्यक्तों की पूर्ति करना है ताकि हमारी वजह से दुसरों को भी जीने की वजह मिल सके। यह बात शनिवार को मोहनखेड़ा गेट स्थित वाटिका में इनर व्हील क्लब वुमन पॉवर द्वारा आयोजित नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में भोपाल क्लब जिलाध्यक्ष मंजू जैन ने कही। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय क्लब अध्य्क्ष एकता जैन, सचिव अलका जैन, आईएसओ दीपाली पांडे, कोषाध्यक्ष रागिनी तोमर को मुख्य अतिथि जैन ने बेच लगाकर शपथ दिलाई। क्लब में शामिल हुए नवीन सदस्यों को भी बेच लगाए। संचालन सोनिया जैन ने किया। नवनियुक्त अध्यक्ष एकता ने कहा क्लब द्वारा निरंतर महिलाओं के उत्थान एवं सामाजिक क्षेत्रों में सरोकार के कार्य किए जा रहे है। क्लब की सभी सदस्य के सहयोग से ही चार माह के अल्प समय में क्लब ने प्रगति की है। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के डॉ. दिनेश सतपुड़ा, आबुली भाई बोहरा ने भी शामिल होकर क्लब सदस्यों से चर्चा करते हुए आगामी कार्ययोजना बनाई। कार्यक्रम के समापन पर सहभोज हुआ।

खबरें और भी हैं...