- Hindi News
- National
- हाईब्रिड़ सागवान की राशि लेकर महिला किसान को देशी पौधे दिए, दो साल से नहीं बढ़ी हाइट
हाईब्रिड़ सागवान की राशि लेकर महिला किसान को देशी पौधे दिए, दो साल से नहीं बढ़ी हाइट
एक और प्रदेश शासन किसानों को बागवानी व उन्नत खेती के लिए प्रेरित कर रही है। लेकिन किसान कंपनियों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो रहे है। गांव भागनढ़ के किसान ने अपनी 7 बीद्या में सागवान के लिए नव किसान एग्रो टेक प्लांटेशन कंपनी से बातचीत कर 500 पौधे खरीदे थे। कंपनी ने हाईब्रिड पौधे बताकर 64 हजार 450 रु. ले लिए। लेकिन पौधे देशी दे दिए। जिनकी दो साल बाद भी हाइट नहीं बढ़ पाई। एेसेे में किसान अब कंपनी पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
भानगढ़ की महिला किसान जुमाना ताहेर अली बोहरा ने बताया टीमायची रोड स्थित 7 बीद्या खेत में पौधे लगाने के लिए 500 पौधे नव किसान एग्रो टेक प्लांटेशन कंपनी से खरीदे थे। पौधे लगाने के बाद से दो साल तक खाद, पानी व दवाई का छिड़काव कराया। बावजूद पौधाें की हाइट नहीं बढ़। महिला ने बताया के एजेंट कमलेश पाटीदार दसई ने मिट्टी का सेंपल कंपनी भिजवाया था। जांच में सेम्पल पास होकर आया। राशि का भुगतान चेक से किया। अब कंपनी से पौधे वापस बदलने के लिए गुहार लगाने पर कंपनी आनाकानी कर रही है। अब फोन भी कंपनी के अधिकारी नहीं उठा रहे। मामले में कंपनी के अधिकारियों द्वारा धोखाधड़ी करने पर कार्रवाई के लिए रविवार को सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की। महिला किसान अब अपने आप को ठगा महसूस कर रही है।
राजगढ़. देशी पौधे देने से वे दो साल में भी नहीं बढ़ पाए।