5 दिनी योग शिविर शुरू
5 दिनी योग शिविर शुरू
राजगढ़ | पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में शिव वाटिका में नि:शुल्क पांच दिनी योग शिविर शुक्रवार से शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने शामिल होकर योग क्रियाएं की। प्रशिक्षक जिला योग प्रचारक अंबालाल आर्य ने प्रशिक्षण दिया। आर्य ने बताया आसनों एवं योग से असाध्य बीमारियों को खत्म किया जा सकता है। खेल परिसर सरदारपुर के योग प्रशिक्षक संजय दीक्षित ने भी योग विधा की जानकारी दी। शिविर 17 अप्रैल तक सुबह 6 से 7.30 बजे तक चलेगा।